Friday, 9 December 2011

My 2nd poem

Hello everyone....
hope u all are enjoying the wonderful winter season... celebration days are not far... Christmas will bring new joy and happiness for everyone..  .
I'm  back, after a while, with my poem ...
My second poem describes the feelings of a mother on bringing her own creation into this world after a long wait of 9 months... The birth of my nephew "Pariket" inspired me for this poem..love u dear...
here is the poem entitled   "Maa"...

माँ 

तेरे लाल ने जन्म लिया,
सुन भूल गयी वो सारा दर्द,
जिससे रही थी अभी तड़प...,

हाथ न उठता था ,
शरीर को हिलाने की ताकत न थी अब,
मगर अपने चंचल मन को रोक न सकी तब,
लिया उठा उसे गोद में 
और खेलने लगा वो जैसे मोद में |

पाकर  माँ के हाथों का कोमल स्पर्श,
पुलकित हुआ मुख ,प्रेममयी दृगों से देखने लगा सहर्ष |
उस सुन्दर निश्छल को देख लगता है,
इससे मूल्यवान वरदान क्या कोई मिल सकता है?

देवगन का आगमन हुआ स्वर्ग से पृथ्वी पर,
माँ बना अलंकृत किया,ये सोच रही वो उसे देखकर|
आँखें बंद कर शत-शत बार दिया प्रभु को धन्यवाद ,
और नवनिर्मित अपनी कृति को देती नहीं थकती आशीर्वाद |

कोमल, सहिष्णु, ममतामयी , ये है माँ,
सहती हर कष्ट अपनी संतति के लिए बिना किये आह |
हे माँ, तू  ही जननी ,तू ही पालनहार है,
तुझे मेरा कोटि - कोटि प्रणाम है ||

Friday, 18 November 2011

Ye aansu kewal jaldhar nahi..

gudafternoon one n all..
here s my 1st poem.its title is "ये आंसू केवल जलधार नहीं "..
this poem describes the different emotions n reasons behind a drop of tear.tears may sound a little sorrowful or tragic but this is not always true.. tears are treasures of emotions ..it also shows the brighter part of our life at times...


   ये आंसू केवल जलधार  नहीं 

ये आंसू केवल बहती  जलधार नहीं ,
उमड़ते -घुमड़ते उजले गहरे भावुक मेघों की तकरार यही  |

केवल दुःख में बहना ,नियति नहीं ,  
सुख प्रकटन का भी आधार यही  |

इसी से भरे मिले हैं सदैव रूठे नयन क्षेत्र ,
मनाने पर यही ,झलकाते  हैं  दुःखी  नेत्र  |

दर्द की कराह से पहले आँखे नम यही करते हैं ,
विरह में सजल नेत्र स्वयं ह्रदय पीड़ा कह देते हैं |

विजय का हर्ष हो या हो निराशा भरी हार ,
निकट रहे, प्रकट रहे ,जैसे सच्चा  यार यही |

ये आंसू केवल बहती जलधार नहीं |

कभी हंसी कभी ख़ुशी कभी दर्द कभी दुःख ,
इसका ही लेकर आधार सभी ,
अदृश्य को भी करते साकार यही ,
ये आंसू केवल बहती जलधार नहीं |

  

hello to all....

hii every one,
im new to blogging..im here with some of my poems in hindi.i would like to share my thoughts and feelings with u all.hope u like them..
 i will post my 1st poem very soon under my blog named " Darpan"..im still a learner and so will eagerly wait for ur suggestions .
thank u all..